बंद करे

अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम

प्रकाशित तिथि : 13/04/2018

हल्द्वानी  12 अप्रैल  2018 (सूचना)-   जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशन के क्रम में भारत संविधान निर्माता डा0 बी आर अम्बेडकर की जयन्ती हर्षोउल्लास के साथ मनाई जायेगी। इस अवसर पर आगामी 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान भी जनपद में संचालित किया जायेगा। उन्होने बताया कि अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जिले का मुख्य कार्यक्रम 14 अप्रैल को रामलीला मैदान हल्द्वानी मे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में डा0 अम्बेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण के साथ ही उनके जीवन एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की जायेगी। इस अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर का भी आयोजन किया गया है। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान, विधवा, तीलूरौतेली पेेंशन स्वीकृत की कार्यवाही की जायेगी, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जनता को जन्ममृत्यु प्रमाण पत्र तथा परिवार रजिस्टर की नकल मौके पर दी जायेगी, वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा बहुउददेशीय शिविर मे आने वाले रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके निशुल्क दवाईया दी जायेंगी। राजस्व विभाग द्वारा शिविर में स्थायी निवास प्रमाण जाति, आय, चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत किये जायेंगे। उद्यान, कृषि, पशुपालन, वैकल्पिक ऊर्जा व अन्य विभागो द्वारा जनता को जनकल्याणकारी जानकारी दी जायेगी। उन्होेने बताया कि शिविर में विकास योजनाओ पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी।

जिलाधिकारी ने जनसाधारण से अपील की है कि वह आयोजित होने वाले बहुउददेशीय शिविर में प्रतिभाग कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठायें।

———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-

नैनीताल/भीमताल/हल्द्वानी  12  अप्रैल  2018 (सूचना)-   प्रदेश सरकार के निर्देशो के क्रम में 14 अप्रैल  से 5 मई की अवधि में ग्राम स्वराज अभियान (ग्राम स्व-शासन अभियान) का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि भारत रत्न संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती 14 अप्रैल  से इस अभियान का शुभारम्भ होगा। जिले का मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान हल्द्वानी मे आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में बहुउददेशीय शिविर का भी आयोजन किया गया है। उन्होने बताया कि सामाजिक सदभाव, गरीब गा्रमीण परिवारों तक पहुच, संचालित कार्यक्रमो पर प्रतिक्रिया प्राप्त करना, नई पहल का प्रारम्भ, किसानो की आय दोगुनी करने पर फोकस, आजीविका के अवसरों मे वृद्वि और राष्ट्रीय प्राथमिकतायें जैस स्वच्छता व पंचायती राज संस्थाओ की मजबूती पर जोर दिया जाना इस अभियान का उददेश्य है।

मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र ने बताया कि जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन के निर्देशन में इस अभियान के जनपद के कार्यक्रम निर्धारित किये गये है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस रामलीला मैदान हल्द्वानी में, 18 अप्रैल  को स्वच्छ भारत दिवस विकास भवन सभागार भीमताल में, 20 अप्रैल  को उज्जवला दिवस रीठा निकट नथुवाखान रामगढ में, 24 अप्रेल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस विकास भवन सभागार भीमताल में, 28 अप्रेल को ग्राम स्वराज दिवस विकास भवन सभागार भीमताल में , 30 अप्रैल  को आयुष्मान भारत दिवस बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल में, 2 मई को किसान कल्याण दिवस विकास भवन सभागार में तथा 5 मई को आजीविका दिवस गणपति बैंकेट हाल विनायक भीमताल मे आयोजित किये गये है। यह सभी कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से निर्धारित तिथियों व स्थानो पर होंगे।

उन्होने जनसाधारण से अपील की है कि वह इस अभियान मे बढचढ कर हिस्सेदारी करे तथा विकास यात्रा में सहभागी बनें।