नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 से जुड़ा है। परिवहन निगम की बसें दिल्ली, आगरा, देहरादून, हरिद्वार, लखनऊ, कानपुर और बरेली इत्यादि स्थानों के लिए नियमित रूप से चलती हैं। यहॉ से विभिन्न स्थानों हेतु लक्जरी कोच भी प्राइवेट आपरेटर के माध्यम से उपलब्ध रहते हैं।
नैनीताल के कुछ निकटवर्ती शहरों की दूरी इस प्रकार है।
| शहर का नाम | दूरी कि.मी. में |
|---|---|
| अल्मोडा | 64 |
| पिथौरागढ | 186 |
| रानीखेत | 62 |
| चम्पावत | 160 |
| कौसानी | 117 |
| काठगोदाम | 34 |
| हल्द्वानी | 40 |
| लालकुऑ | 60 |
| रामनगर | 65 |
| बरेली | 140 |
| लखनऊ | 400 |
| आगरा | 403 |
| दिल्ली | 310 |
| देहरादून | 300 |
| हरिद्वार | 245 |
| बद्रीनाथ | 334 |
मॉल रोड पर ट्रैफिक नियम
नैनीताल स्थित मॉल रोड पर मई, जून और अक्टूबर के महीनों के दौरान भारी यातायात का प्रवेश सुबह 8.00 बजे से सुबह 10.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 10.30 बजे तक निषिद्ध रहता है । तथाा हल्के वाहनों का प्रवेश सायं 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे और साईकिल रिक्शा 6.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक निषिद्ध रहता है।